हथियारों के बल पर लुटेरे सुमित से तीन हजार की नकदी, मोबाइल और स्कॉर्पियो को लूटकर दिल्ली की तरफ भाग गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने जानकारी जुटाई लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा। थाना हाईवे के क्राइम इंस्पेक्टर राजित वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हाईवे पर सुरक्षा की खुली पोल
एक बार फिर हाईवे पर हुई लूट की वारदात से सुरक्षा की पोल खुल गई है। इससे यह साफ हो रहा है कि हाईवे की सुरक्षा के लिए पुलिस की बनाई गई योजना फेल होती दिख रही है। संयुक्त थानों की चेकिंग और पेट्रोलिंग भी अब होती नहीं दिख रही है।
इससे लुटेरे वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते हैं। मथुरा में एक्सप्रेसवे और हाईवे दोनों संवेदनशील मार्ग हैं। जहां यमुना एक्सप्रेसवे 68 किमी का मथुरा की सीमा से गुजरता है तो हाईवे का करीब 89 किमी का हिस्सा मथुरा सीमा में है।
चार टीमें खुलासे के लिए लगाईं
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि कार मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लूट की वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की चार टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं।
ये हुईं लूट की वारदात
- 18 अप्रैल को शेरगढ़ के व्यापारी से 5.75 लाख की लूट।
- 12 जून को हीरा फूड्स कट के पास सांवरिया गैस एजेंसी के कर्मचारी से 25 लाख लूटे।
- 5 दिसंबर को हिंदुस्तान कॉलेज के पास 600 सोयाबीन तेल के कार्टून लूटे।
- 7 जनवरी को गोकुल रेस्टोरेंट फ्लाईओवर के पास किसान से ट्रैक्टर लूटा।
- 7 जनवरी को हाईवे के चंद्रपुरी के पास कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी की गैस एजेंसी के कर्मचारी लोकमन को गोली मारकर 4.50 लाख लूटे।