फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली एक्सप्रेस में हथियारबंद बदमाशों का तांडव, चलती ट्रेन में डाली डकैती

Thu, 29 Nov 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली रेलखंड पर बुधवार रात को हथियारबंद बदमाशों ने वैशाली एक्सप्रेस में डकैती की घटना को अंजाम दिया। एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने यात्रियों से नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अलीगढ़ स्टेशन से पहले ही आउटर पर उतरकर फरार हो गए। पीड़ित रेलयात्रियों ने अलीगढ़ में घटना की शिकायत की है।  
विज्ञापन


बुधवार की रात नई दिल्ली से गोरखपुर जा रही वैशाली एक्सप्रेस के साहिबाबाद पहुंचने से पहले ही ट्रेन की धीमी गति से चलने के कारण कुछ लोग ट्रेन के सामान्य कोच में सवार हो गए। ट्रेन जब देर रात खुर्जा रेलवे स्टेशन से होकर गुजरी तभी ट्रेन के सामान्य कोच में एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की। 

बदमाशों ने विरोध करने पर रेलयात्रियों को पीटा। ट्रेन जब अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंचने लगी। तभी बदमाश फरार हो गए। दीनदयाल निवासी कुली बाजार गांव चन्द्रपुर जिला महाराजगंज, अमरेश कुमार निवासी गांव बढ़ाना थाना हथौड़ी जिला मुजफ्फरपुर, सुबोध कुमार निवासी गांव बला थाना कुरानी जिला वैशाली, बिहार और सुभाषचंद, राजेश दौनेरिया निवासी मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद के साथ लूट हुई।  
विज्ञापन


जीआरपी स्क्वाड ने भी नहीं सुनी आवाज

बदमाश खुर्जा से अलीगढ़ तक एक घंटे तक वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में डकैती को अंजाम देते रहे। रेलयात्री चीखपुकार करते रहे, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। रेलयात्रियों का आरोप है कि ट्रेन का जीआरपी स्क्वाड भी नहीं पहुंचा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें