लॉक डाउन के समय में भी अर्जुन ने दर्ज किया नया रिकॉर्ड
- फोटो : AMAR UJALA
नोएडा। मई 2010 में 16 साल, 11 महीने और 18 दिन की उम्र में, नोएडा सेक्टर-51 निवासी अर्जुन वाजपेई ने तब सुर्खियां बटोरीं, जब वे माउंट एवरेस्ट (एक रिकॉर्ड जो बाद में टूट गया) पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए। यह 10 साल पहले की बात है, शनिवार को उन्होंने लॉक डाउन के चलते अपने परिवार के साथ ही इस दिन को सेलिब्रेट किया पर्वतारोही अर्जुन ने बताया कि वह अपने टीम के साथ अप्रैल में अन्नपूर्णा की चढ़ाई करने वाले थे लेकिन लॉक डाउन की वजह से इस साल वह जा नहीं सके मगर उन्होंने हार नहीं मानी इस घड़ी में उन्होंने घर में रहकर 30 मार्ले की इमारत पर 324 बार चढ़ने व उतरने का रिकार्ड बनाया यानी उन्होंने कुल 29035 फीट की दूरी तय की जिसका नाम अर्जुन ने हर घर में एवरेस्ट चुनौती दिया इस बात को पर्वतारोही ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है ।