थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा अब्बासपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को चैकिंग के दौरान मय आलाकत्ल (तमंचा) समेत गिरफ्तार करलिया। अब्बासपुर निवासी राहुल शर्मा पुत्र सुरेश की 25 अप्रेल को गोली मारकर हत्या कर दी थी। म्रतक के पिता ने थाने में चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों व अपराधियों की धर पकड़ हेतु अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक देहात, क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बीड़ी पांडेय ने एक मई को अभियुक्त .पवन पुत्र अनवर सिंह और सन्जू पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम अब्बासपुर थाना नसीरपुर को लाछपुर पैट्रोल पम्प से मक्खनपुर पुर जाने वाले रोड पर चाय की झोपडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पॉलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।