बाह। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय बालक-बालिका तीरंदाजी प्रतियोगिता जीडीएम इंटर कॉलेज बिजकौली के खेल मैदान पर 28 जुलाई को होगी। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनिल यादव ने बताया कि 14, 17 व 19 आयु वर्ग के तीरंदाज विद्यार्थियों को 28 जुलाई को सुबह 9 बजे अभिलेखों एवं कोच के साथ उपस्थित होने का आह्वान किया है।