अपराजिता कार्यक्रम में भाग लेती श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल की बालिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
बरसाना-छाता रोड स्थित श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला द्वारा चलाई गई मुहिम अपराजिता के तहत छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा को लेकर कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की छात्राओं से कहा गया कि वह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में विद्यालय के चेयरमैन रामगोपाल सिंह ने कहा कि छात्राएं अपने आप को असुरक्षित महसूस न करें। सब का डट कर मुकाबला करें। कोई परेशान करे तो इसकी शिकायत पुलिस व अभिभावकों से जरूर करें।
कोई समस्या आती है तो अपने माता-पिता व अध्यापक-अध्यापिकाओं को बिना झिझक बताएं। प्रधानाचार्य नितिन कुमार धनवानी ने छात्राओं को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन रोहित पांडेय ने किया। इस दौरान कमालुद्दीन, रजनी शर्मा, प्रतिभा दुबे, अनु, अन्नया, अवंती, रूबी, वंदना सिंह आदि उपस्थित थीं।