फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: ‘साफ-सफाई अपनाकर बीमारियों से बचें’

विज्ञापन
08एमएनपी-23-अपराजिता अभियान के तहत गांव खर्रा में स्वच्छता की शपथ लेतीं छात्राएं - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। एनएसएस की छात्राओं ने शनिवार को अपराजिता अभियान के तहत शहर से सटे गांव खर्रा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया। छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ लेने के बाद गांव में जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

अपराजिता अभियान के तहत जय मां इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन अंबानगर की एनएसएस की छात्राएं शनिवार को गांव खर्रा पहुंची। गांव में जागरूकता रैैली निकालकर छात्राओं ने ग्रामीणों को साफ-सफाई का महत्व बताते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। छात्रा कोमल राठौर ने कहा कि घरों में साफ सफाई की कमान महिलाओं के हाथों में होती है। यदि महिला सुलक्षणी होगी तो वह घर को स्वर्ग बना देगी। छात्रा दुर्गा ने कहा कि सभी महिलाओं को अपने घरों की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सफाई के दौरान यह ध्यान रखना चाहिए कि कूड़ा एक निश्चित स्थान पर ही डाला जाए। वैष्णवी, अर्चना, स्नेहलता, कामिनी, खुशबू, कीर्ति, पूनम, रुचि, सुधा, दिव्या, डौली, अंजली, ज्योति, शिवांगी, रंजना, वर्षा, प्रिया, सुष्मिता के अलावा डॉ. ललित चौहान, डॉ. प्रशांत मिश्रा, धर्मवीर सिंह, विजय, सोनू, राजवीर सिंह, राकेश कुमार, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन से हम सभी को जुड़ना चाहिए। इसमें हमारा और हमारे समाज का हित है।
कोमल राठौर
अगर लोग घर के आसपास गंदगी न होने दें और खाना खाने से पहले हाथ अच्छी तरह से धोयें तो बीमारियों से बचा जा सकता है।
दुर्गा कुमारी
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार कई योजनाएं चला रही है। ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।
वैष्णवी
संक्रामक बीमारी और डेंगू और मलेरिया फैलने का कारण गंदगी भी है। साफ सफाई अपनाकर लोग बीमारियों से बच सकते हैं।
अर्चना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें