फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात के नियमों का पालन करने की ली शपथ, लोगों को करेंगे जागरूक

विज्ञापन
कासगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अपराजिता के तहत यातायात नियमों का पालन करने की शपथ लेतीं छ - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज की छात्राओं ने यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ ली। साथ ही अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का प्रण लिया। कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण का मुद्दा भी छाया रहा। प्रधानाचार्य राजेश यादव ने कहा कि छात्राएं किसी भी अप्रिय घटना के समय घबराएं नहीं, हौसला रखें और मुकाबला करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यातायात के नियम सभी के लिए हैं। चाहे वह पैदल, साइकिल सवार हो या फिर बाइक और कार चालक। यातायात के नियमों का पालन कर सड़क हादसों को कम किया जा सकता है। हमेशा सड़क पर चलते समय वाहनों को देखकर ही सड़क पार करें। नारी सशक्तिकरण तभी हो सकता है जब महिलाएं जागरूक होंगी। अपने परिजन, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबरों को पास रखें। 100 नंबर डायल कर पुलिस सुरक्षा पाई जा सकती है। 1090 पर कॉल कर भी मदद ली जी सकती है। शीला देवी, अंजू तोमर, ज्योत्सना, गीता, सुनीता, अर्चना आदि मौजूद रहीं।
यूपी 100 से लें मदद
छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने की जरूरत है। यदि आवश्यकता हो तो तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को सूचना दें। यूपी 100 पुलिस को फोन कर मदद ली जा सकती है। - प्रियंका, शिक्षिका
विज्ञापन

आपात सेवा के फोन नंबर रखे पास
हर किसी छात्रा के पास परिजन के अतिरिक्त पुलिस और आपात सेवा के फोन नंबर होने चाहिए। जिससे कभी भी कोई विपत्ति की स्थिति में सूचना समय से दी जा सके।- सरिता राजपूत, शिक्षिका
सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें
यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। छोटी सी लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।- अनुशा सिन्हा, शिक्षिका
दूसरों को भी करें जागरूक
लापरवाही से ही दुर्घटनाएं होती हैं। स्वयं यातायात के नियमों का पालन करें। परिजन तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। - सृष्टि गौतम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें