मैनपुरी। वर्ष 2023-24 में व्यक्तिगत श्रेणी के तहत विवेकानंद यूथ अवार्ड दिया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विकास यादव ने बताया कि राष्ट्र्रीय एवं सामाजिक कार्यों में अद्वितीय एवं सराहनीय योगदान करने वाले युवाओं (पुरुष व महिला) को विकास कार्यक्रमों के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों को विशिष्ट पहचान देने के लिए दिया जाएगा।
बीते तीन वित्तीय वर्षों में किए गए कार्यों की पहचान होगी। आवेदन 31 अगस्त 23 तक प्राप्त कर जनपद स्तरीय समिति से परीक्षण के बाद उपयुक्त प्रस्ताव को जिलाधिकारी की अनुशंसा के साथ 15 सितबर 2023 तक महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल को भेजा जाएगा। अधिक जानकारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय से की जा सकती है।
-