फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑनलाइन देना होगा आरटीआई के लिए आवेदन

Sat, 30 Nov 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जन सूचना अधिकार अधिनियम-2005 के तहत सूचना प्राप्त करने के लिए आवेदक को अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र ने बताया कि एनआईआई के माध्यम से विकसित जन सूचना पोर्टल की बेवसाइट पर आरटीआई के प्रार्थना पत्र ऑनलाइन लिए जाएंगे। सूचना मांगने वाले व्यक्ति को भी इसी बेवसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बेवसाइट पर व्यक्ति अपने प्रार्थना पत्र की जानकारी हासिल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर जिलाधिकारी, अपीलीय अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, जनसूचना अधिकारी/नोडल अधिकारी कलेक्ट्रेट व प्रभारी अधिकारी जनसूचना, राजस्व अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर होंगे। तहसील स्तर पर प्रथम अपीलीय अधिकारी समस्त उप जिलाधिकारी व जनसूचना अधिकारी और संबंधित तहसीलदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें