फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसएसआई और दरोगा पर प्राथमिकी के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र

Tue, 22 Sep 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सराफ ने 1.80 लाख रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगाकर थाना कागारौल के तत्कालीन एसएसआई किशोर गौतम व ताज सुरक्षा के एसआई रामप्रकाश शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। सीजेएम शारिब अली ने डीसीपी पश्चिम जोन से 3 अक्तूबर तक आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला फिरोजाबाद के गांव चुल्हावली निवासी चंद्रमोहन सोनी ने प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। आरोप लगाया कि उनकी कागारौल में सराफ की दुकान है। वहीं किराए पर रहते हैं। एसएसआई और दरोगा ने मिलकर उनसे कई बार में 1.80 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी उनके खिलाफ शिकायत कराकर परेशान करते। दुकान भी उन्होंने बैंक से लोन लेकर खोली थी। उसे बंद करा दिया। वह घर और दुकान से बेघर हो गए। फिर भी दरोगा 2 लाख रुपयों की मांग कर रहा है। आरोप है कि 18 जुलाई, 2025 को शांतिभंग के आरोप में उसे जेल भी भिजवा दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें