सैंया। अमेरिका, ईरान युद्ध को लेकर डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति में आ रहे व्यवधान के कारण प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर मां पीतांबरा धाम, दतिया के युवक रोशन सिंह ने दतिया से नई दिल्ली के लिए जन-जागरण के लिए साइकिल यात्रा शुरू की है। रोशन सिंह ने बताया कि सभी सांसद विधायक आदि राजनेता डीजल, पेट्रोल की खपत पर रोक लगाएं और आमजन भी अनावश्यक रूप से डीजल और पेट्रोल खर्च न करें, जिससे देश के सामने कोई समस्या खड़ी न हो।