फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवरात्र में मीट की दुकानें बंद रखने की अपील

Mon, 22 Sep 2025 01:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सहावर में पैदल मार्च करती पुलिस । - फोटो : सहावर में पैदल मार्च करती पुलिस ।
विज्ञापन
सहावर। शारदीय नवरात्र और प्रदेश सरकार के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को सभी मीट की दुकानें सोमवार से बंद रखने के अपील की। पुलिस ने पैदल मार्च करते हुए होटल संचालकों को सचेत किया। कोतवाली प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने मीट विक्रेताओं और होटल संचालकों से कहा कि प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही अन्य कानूनी कार्रवाई भी होगी। नवरात्र के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाए। कस्बे में शांति व्यवस्था को बनाए रखा जाए। पुलिस ने पैदल मार्च कर लोगों को पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया। लोगों से बात कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें