फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कालेज मैदान में शुरू हुआ एपीएल

Mon, 11 Apr 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
आगरा कालेज मैदान में शुरू हुआ एपीएल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा कालेज मैदान पर रविवार को आगरा प्रीमियर लीग (एपीएल) के चौथे संस्करण की शुरूआत हुई। पहले दिन टी-20 के मुकाबले खेले गए। इसमें यूनिक शूज और हाईरेल शूज की टीमें विजेता रहीं।
विज्ञापन

पहले मैच में केएलपीजी शास्त्री की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 99 रन बनाए। धनराज ने 40, ध्रुव जुरैल ने नाबाद 19 रनों का योगदान दिया। यूनिक के रवि ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। यूनिक की टीम ने 18वें ओवर चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। राहुल तोमर ने नाबाद 49, राजीव लारा ने 19 रनों की पारी खेली। राहुल मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरा मैच हाईरेल शूज और डिस्ट्रीब्यूशन हाउस के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करके हाईरेल की टीम ने छह विकेट पर 165 रन बनाए। तजिंदर ने 51, सर्वेश भटनागर ने 34, मानिक बेरी ने 29 रन बनाए। जवाब में डिस्ट्रीब्यूशन हाउस की टीम चार विकेट खोकर 139 रन बना सकी। समीर ने 49, अर्जुन ने 28 रनों की पारी खेली। आदित्य ने तीन ओवर में छह रन देकर एक विकेट झटका। तजिंदर मैन आफ द मैच चुने गए।  इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन नजीर अहमद, जितेंद्र चौहान, जुल्फिकार अहमद भुट्टो ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अचल शर्मा, सचिव मोहम्मद सद्दीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें