फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपिकॉन-2020: चार दिन चलेगा चिकित्सकों का 'महाकुंभ', विदेश की लैब से लाइव देखेंगे प्रयोग

Mon, 06 Jan 2020 10:42 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एपिकॉन-2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजनगरी में सोमवार से चार दिनों तक चिकित्सकों का महाकुंभ होगा। एपिकॉन-2020 में देश-विदेश के लगभग नौ हजार रविवार को आ चुके थे। 50 देशों के कुल 12000 चिकित्सकों को हिस्सा लेना है। इनमें एक हजार सीनियर डॉक्टर 1200 रिसर्च पेपर पढ़ेंगे। इनमें बीमारियों की पहचान से लेकर उपचार तक की नई विधियां बताई जाएंगी। एपिकॉन आगरा में 30 और यूपी में 20 साल बाद हो रहा है। इससे पहले 1991 में वाराणसी में हुआ था।
विज्ञापन


फतेहाबाद रोड स्थित होटल केएलसीसी में इसका आयोजन किया जाएगा। एपिकॉन के आयोजन सचिव डॉ. पीके माहेश्वरी ने बताया कि पिछले दिनों में बीमारियों में आई जटिलताओं, नए वाइरस, दवाइयों के रिएक्शन पर चर्चा की जाएगी। सीनियर डॉक्टर अपने शोध पत्र पढ़ेंगे।

इसमें मधुमेह, लकवा, टीबी, दिमागी बुखार, सांस, गठिया बाय संबंधी गंभीर मरीजों के इलाज में आधुनिकतम जांच और दवाओं की जानकारी देंगे। विभिन्न बीमारियों के इलाज में ईको, कार्डियोग्राफी, अल्ट्रासाउंड, पल्मोनरी फंक्शन की जांच पर भी व्याख्यान होंगे। इससे पीजी छात्र और अन्य चिकित्सक नई विधियां जान सकेंगे। पिछले कुछ समय में छोटे बच्चों में मधुमेह, नौजवानों को दिल का दौरा पड़ने के मामले आए हैं, इन पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

एपिकॉन-2020 - फोटो : अमर उजाला
विदेश की लैब से लाइव दिखाए जाएंगे प्रयोग
एपिकॉन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें प्रयोग का लाइव डेमो दिखाया जाएगा। इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इंटरनेट के एक्सपर्ट को लगाया गया है।

रिसर्च पेपर में बताया जाएगा कि बीमारियों की जांच और उपचार के लिए कहां क्या प्रयोग चल रहा है? जिस लैब में प्रयोग चल रहा है वहां से लाइव दिखाया जाएगा। प्रयोग के सकारात्मक नतीजे आने पर उपचार की विधि में क्या अंतर आएगा, इसकी भी जानकारी दी जाएगी।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन, एसोसिएशन बनाएगी श्वेत पत्र
एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडिया की एपिकॉन-2020 का सोमवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना उद्घाटन करेंगे। आयोजन सचिव डॉ. पीके माहेश्वरी ने बताया कि कार्यशाला में एसोसिएशन मरीज हित में विशेषज्ञों से रायशुमारी कर प्रस्ताव बनाया जाएगा, जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उद्घाटन मौके पर एपीआई अध्यक्ष एआर सुंदरम, नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. कमलेश तिवारी, डॉ. केके पारिख, डॉ. शशांक जोशी, डॉ. सिद्धार्थ शाह, डॉ. वाईपी मुंजाल रहेंगे।
 
विज्ञापन

एपिकॉन-2020 व्याख्यान कक्ष - फोटो : अमर उजाला
ब्रज थीम पर बनाए गए हैं व्याख्यान कक्ष
कार्यशाला में व्याख्यान के लिए 12 हॉल बनाए गए हैं। इसमें ब्रज थीम पर सजावट की गई है। इन पर ब्रज का रास, ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला स्मारक के चित्र उकेरे गए हैं। सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जो बेहद आकर्षक है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें