एपिकॉन-2020 में जुटे चिकित्सकों का मानना है कि महामारी का रूप ले रही मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, हृदय रोग का बचाव भारतीय जीवन शैली से संभव है। चिकित्सक मानते है कि आठ घंटे की नींद और मोटा आहार स्वस्थ दिनचर्या अपनाने से बीमारियों से 70 फीसदी बचाव हो सकता है।
दिल्ली की डॉ. बीना उपाध्याय का कहना था कि बिगड़ी दिनचर्या से मानसिक बीमारियां भी हो रही है, ऐसे में बेहतर जीवन भारतीय जीवनशैली अपनाने से ही मिलेगा। चिकित्सक भी इसे समझ रहे हैं और मरीजों के साथ लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं।
खुद को दिवंगत मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के फिटनेस एडवाइजर बताने वाले रामेश्वरम के डॉ. जोसेफ राजन ने बताया कि वह 30 साल तक डॉ. कलाम के संपर्क में रहे। वह शाकाहारी थे, तड़के चार बजे जगते थे, योग और ध्यान नियमित करते थे।