फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मध्याह्न भोजन के अलावा भी बच्चों को मिलेंगे पोषक तत्व

Tue, 23 Jan 2024 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। परिषदीय स्कूल के बच्चों को मध्याह्न भोजन के अलावा भी अब खानपान में पोषक तत्व मिलेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों के लिए तिथि भोजन कार्यक्रम तय किया है। इसके तहत बाहरी लोग परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को भोजन करा सकेंगे। खास बात होगी कि यह भोजन पोषक तत्वों से भरपूर होगा। शासन ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए समुदाय की भागीदारी तय करने के लिए नई पहल की है। इस पहल के तहत बच्चे के जन्मदिन, किसी व्यक्ति के जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ व त्योहार आदि के खास मौके पर परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बाहरी लोग भोजन करा सकेंगे। बच्चों को कराए जाने वाला यह भोजन विद्यालय की रसोईघर या परिसर में तैयार होगा, लेकिन इस भोजन के लिए मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न या कन्वर्जन कॉस्ट का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। बाहर पकाया गया भोजन किसी भी स्थिति में बच्चों को वितरित नहीं होगा। भोजन बनाने के लिए यदि रसोइया की आवश्यकता होगी तो इसकी व्यवस्था व्यक्ति या संस्था को करनी होगी। भोजन के लिए पंडाल या माइक का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। इसका प्रचार-प्रसार नहीं किया जाएगा। तिथि भोजन में जो व्यक्ति भोजन कराएगा वह स्वयं ही उस तिथि को उपस्थित होगा और स्वयं भी भोजन करेगा। भोजन का मेन्यू प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबंध समिति तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें