फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिताः महिलाओं ने दिनचर्या में शामिल किया योग

Thu, 20 Jun 2019 11:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सौंख में योग दिवस से पहले योगाभ्यास करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत योग शिविर लगाए जा रहे हैं। मथुरा जनपद में लगाए गए शिविरों में महिलाओं ने अच्छी भागीदारी दिखाई।
विज्ञापन


नौहझील के गांव हसनपुर में राधाकृष्ण इंटर कॉलेज के मैदान में महिलाओं को योग के बारे में बताया गया। वहीं सौंख के बाबा कढ़ेरा सिंह खेल मैदान में योग अभ्यास शिविर का आयोजन हुआ।

योग अभ्यास के लिए आई महिलाओं जानकारी दी गई कि वह योग को दिनचर्या में शामिल करके बीमारियों से बच सकती हैं। इसके बाद स्वच्छता व सामाजिक मुद्दों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय किसान क्लब के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह वर्मा ने उपस्थित महिलाओं को सामाजिक जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातेंबताईं।
विज्ञापन

अपराजिता के तहत नौहझील के गांव हसनपुर में योगाभ्यास करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
हसनपुर निवासी शशिकला व चंद्रकला ने बताया कि गांव-देहात में महिलाओं की बात सुनने व समझने के लिए किसी के पास समय नहीं है, लेकिन आज अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा।

ओमवती देवी, राजवती देवी, संतोष देवी, सरिता कुमारी, दीपा कुमारी, सोनू कुमारी, शिवानी, कुमकुम, आरती, रेनू, मधू, श्रीमती देवी आदि महिलाएं थीं।

सौंख में बाबा कढे़रा सिंह खेल मैदान में योग अभ्यास शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीण अंचल की बालिका व महिलाओं ने योगाभ्यास किया। योग के लिए लोगों को प्रेरित किया। खुशबू ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करना बहुत ही आवश्यक है।

 
विज्ञापन

दीक्षा कुंतल ने भी विचार रखे। योग शिक्षक ने योग करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम संयोजक प्रहलाद सिंह ने कहा कि योग करने से शरीर का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। लोगों सुबह उठकर योग जरूर करना चाहिए। इस मौके पर हेमलता, आशा देवी, कल्पना राठौर, तुलसी कुमारी, हेमा, हीरादेवी, राज नंदनी आदि मौजूद थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें