फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: महिलाएं बोलीं, कहां-कहां कराया विकास, सांसद से चाहिए पूरा हिसाब

Fri, 29 Mar 2019 07:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में चर्चा करतीं मैनपुरी की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनावी माहौल में महिलाओं ने भी अपने हक की आवाज उठाना शुरू कर दी है। महिलाएं अपने सांसद से जहां पिछला हिसाब लेना चाह रही हैं, वहीं आगे किन उम्मीदों के साथ वो वोट मांगने आ रहे हैं, इसके लिए भी उम्मीदवारों से जवाब चाहती हैं। शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय में अपराजिता 100 अभियान के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में नगर की महिलाओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि नेता हमारा वोट लेकर पांच साल तक दर्शन नहीं देते हैं। आते भी हैं तो काम की बात कहने पर पहचानने से ही मना कर देते हैं। अब महिलाओं ने निर्णय लिया है कि उनकी टीम वोट मांगने वालों से जरूर सवाल करेगी कि वोट लेने से पहले बताएं कि पांच साल में क्या-क्या कार्य कराएंगे। कार्य ही नहीं वे प्रतिवर्ष होने वाले खर्च का ब्योरा भी मांगेंगी। 

महिलाओं के मुद्दे
- महिला सुरक्षा की गारंटी को घोषणा पत्र में शामिल किया जाए। 
- कार्यालयों में महिलाओं के लिए अलग से एकल खिड़की की व्यवस्था हो। 
- महिला हेल्पलाइन में आने वाली कमियों को दूर करते हुए प्रभावी कार्रवाई हो 
- महिला शिक्षा के साथ ही माहिलाओं को हरसंभव रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएं। 

महिलाओं के लिए चले बस 

महिलाओं की मांग थी कि नगर में महिलाओं और छात्राओं के लिए एक बस का संचालन हो, जो नगर की महिलाओं को कार्यालयों और छात्राओं को स्कूल कॉलेज छोड़ने का काम करे। यात्रियों से किराया लिया जाए। इससे महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस करेंगीं।

महिलाओं ने कहा कि दिनों दिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई नहीं होती है। इसके चलते आरोपी उन्हें और परेशान करते हैं। सरकार को चाहिए कि ऐसा कानून तय करें कि महिलाओं की तहरीर पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए। 

दाखश्री यादव ने कहा कि जिले के लिए ऐसा सांसद चुना जाए जिसकी सोच साफ सुथरी हो। जिले का विकास करे। विकास को जो पैसा मिले उसे सही जगह पर लगाए। विकास कार्यों में धांधली न की जाए। महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधार के लिए रोजगार के अवसर मिले।
 
विज्ञापन

ऐसा हो हमारा सांसद

गीता मौर्य ने कहा कि जिले को एक ऐसे सांसद की जरूरत है जो जिले का हरसंभव विकास कराए। जिले में सबसे अच्छा विकास सड़कों का हो। सड़कें खराब होने के कारण जिले में 80 प्रतिशत मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हो रही है।
 
ज्ञान कुमार ने कहा कि जिले के लोग ऐसे प्रत्याशी को वोट करें जो जनता की समय-समय पर समस्याओं को सुने। जनता के दुख दर्द को समझे। जनता के विकास के लिए आने वाले पैसे को विकास में ही लगाए। महिालाओं के उत्थान के लिए कार्य करे। 

कल्पना यादव ने कहा कि जिले के विकास के लिए ऐसे प्रत्याशी को वोट किया जाए जो ईमानदार हो। विकास कार्य में किसी प्रकार का घपला न करे। जिले के विकास के लिए अधिक से अधिक कार्य करे। मतदाताओं के दुख दर्द को समझे। 

कार्यक्रम में कुसुम श्रीवास्तव, विमला दुबे, अंजली सक्सेना, रजनी अग्रिहोत्री, अर्चना सिंह और मंजू देवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे। इन्होंने कहा कि हम सभी को ऐसे सांसद का चयन करना चाहिए जो जिले को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करे। जिले के विकास के लिए तैयार हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें