फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: विशेषज्ञों ने किया महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

Mon, 20 May 2019 12:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में शपथ लेंती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के अंतर्गत रविवार को ब्यूटी हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। बताया गया कि खानपान का सेहत से सीधा संबंध है। खानपान में गड़बड़ी से सौंदर्य और स्वास्थ्य प्रभावित होता है। मोटापे के कारण तमाम बीमारियां बढ़ती हैं। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन प्रीती तायल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रितु आधारिका ने सभी का स्वागत करते हुए बुके भेंट किए। विशेषज्ञ पैनल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम गौड़, डॉ. बबिता, डॉ. सुधा शर्मा एवं आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका सरोज अग्रवाल रहीं। विशेषज्ञों ने मोटापा बढ़ने के कारणों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं खानपान में सावधानी बरतने को कहा। 

रितु आधारिका ने कार्यक्रम के समापन पर सभी का आभार जताया और मेकअप और ब्यूटी के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए। मेकअप के लिए कॉस्मेटिक का प्रयोग कैसे किया जाए? क्या सावधानी बरती जाएं? इसके बारे में बताया गया। मेडिटेशन को ब्यूटी और हेल्थ वेलनेस का मंत्र बताया गया। कार्यक्रम में ज्योति अग्रवाल, नीता तायल, नीलम अग्रवाल, नीलम पल्तानी, प्रियंका गर्ग, रीता अग्रवाल, ममता अग्रवाल, वंदना गोयल, प्रीती अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मोटापे को गंभारती से लें'

विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां - फोटो : अमर उजाला
प्रीती तायल ने कहा कि अपराजिता के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन बेहद अच्छा था। विशेषज्ञों की टीम ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। जिसका लाभ मिलेगा। डॉ नीलम गौड़ ने कहा कि मोटापे को गंभीरता से लेना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर, मधुमेह एवं अन्य बीमारियां हावी होने लगती हैं। जिससे महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

रितु आधारिका ने कहा कि वैलनेस के लिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। यदि स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो सौंदर्य भी निखरेगा। इसके लिए महिलाओं का जागरूक होना आवश्यक है। खानपान में सावधानी भी जरूरी है। प्रीती अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। क्योंकि जब सेहत अच्छी रहेगी तो खुशी का अहसास होगा। इसलिए जागरूकता आवश्यक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें