फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: जल संरक्षण के लिए जागरूक करेंगी छात्राएं

Fri, 19 Jul 2019 03:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
छात्राओं ने ली जल संरक्षण की शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज के रानी अवंतीबाई इंटर कॉलेज में गुरुवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससमें छात्राओं ने जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कही। वहीं नारी सुरक्षा एवं अपराजिता बनने की शपथ ली। 
विज्ञापन


छात्रा राज कुमारी ने कहा कि जल जीवन के लिए आवश्यक है। धरती पर पेयजल की मात्रा सीमित हैं। अत्याधिक दोहन से जल का स्तर नीचे गिर रहा है। ऐसा ही रहा तो तो एक दिन पेयजल के संकट से जूझना होगा। 

छात्रा ज्योति ने कहा कि जल को बचाने के लिए अभी से जागरूक होना होगा। वर्षा के जल को एकत्रित करने के उपाय करने चाहिए। आवश्यकता के पानी का ही दोहन करें। जल अमूल्य है इसको बर्बाद न करें। नदियों को स्वच्छ रखा और पेड़ पौधों को लगाया जाए। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

छात्राओं ने ली जल संरक्षण की शपथ

शिक्षिकाओं ने कहा कि सभी छात्राओं संकल्प लें कि वो स्वयं जल को बचाएंगे और दूसरों को भी जल बचाने के लिए जागरुक करेंगी। वहीं छात्राओं ने महिला सुरक्षा पर भी चर्चा की। इसके बाद नारी सुरक्षा एवं अपराजिता की शपथ ली गई। 

छात्रा अनीता ने कहा कि पृथ्वी पर पेयजल की मात्रा समिति है। जल की बर्बादी नहीं रुकी तो एक दिन पेयजल के लिए परेशान होना होगा। अभी से जल बचाने के लिए काम करना होगा। लता ने कहा कि नलों की टोटियां बंद रखें। आवश्यकता के अनुसार ही जल का दोहन करें। जिससे जल की बर्बादी न हो। 

छात्रा सरस्वती ने कहा कि आज यदि जल संरक्षण के लिए जागरुक नहीं हुए तो भविष्य में पेयजल के संकट से जूझना होगा। बच्चों को भी पानी बचाने के लिए जागरूक करना होगा। काजल ने कहा कि नदियां हमारे यहां देवी का प्रतीक हैं। नदियां स्वच्छ रहे और उनका अस्तित्व बना रहे, इसके लिए जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता की आश्यकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें