फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: सात मनचलों से भिड़ गईं तीन बहादुर बेटियां, एक आरोपी दबोचा

Sat, 20 Jul 2019 10:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के बाह क्षेत्र में रास्ता घेरे खड़े सात मनचलों को देखकर तीन बहादुर बेटियां डरी नहीं, बल्कि उनसे भिड़ गईं। शोर मचाकर आसपास से गांव वालों को बुला लिया। छह मनचले तो भाग निकले, लेकिन एक को गांववालों ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन


उसे पुलिस को सौंप दिया गया। इतना ही नहीं, बाद में कुछ लोगों ने पंचायत कर मामला रफा-दफा कराने की कोशिश की तो बेटियां झुकी नहीं, बल्कि पुलिस कार्रवाई के लिए अड़ी रहीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तीन बहादुर बेटियों में दो बहनें हैं। वे अपनी रिश्तेदार के साथ 14 जुलाई को शौच के लिए खेत पर जा रही थीं। रास्ते में मनचले खड़े थे। उन्होंने न केवल रास्ता रोका बल्कि छेड़खानी की कोशिश भी की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मनचले की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

इस पर तीनों किशोरियों ने गजब का साहस दिखाया। संख्या में कम होने के बावजूद मनचलों से भिड़ गईं। एक ने मनचले के सिर के बाल पकड़ लिए, दूसरे ने एक के हाथ में काट लिया। तीसरी ने शोर मचाया। इस पर आसपास काम कर रहे लोग आ गए। 

एक मनचले को पकड़कर पिटाई लगाई और पुलिस को सौंप दिया। यह आलोक (22) पुत्र दिनेश यादव निवासी चौरंगाहार है। छह भाग गए थे। इनके परिवारवाले पंचायत कराकर सुलह की कोशिश में लगे थे। 

खेड़ा राठौर थाना के प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया गया। आलोक गिरफ्तार है। उसके छह साथियों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें