फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी छात्राएं, लिया यह संकल्प

Wed, 20 Nov 2019 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत कासगंज के मीना देवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। 
विज्ञापन


कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमकार सिंह ने शपथ कार्यक्रम के आयोजन में छात्राओं को सशक्तिकरण और यातायात सुरक्षा के बिंदु पर जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि अक्सर किसी के परेशान करने पर छात्राएं अपने अभिभावकों को डर के कारण किसी भी बात की जानकारी नहीं देतीं। छात्राओं को ऐसा नहीं करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि यदि छात्राओं को कोई समस्या है तो तत्काल इसकी जानकारी अभिभावकों को दें। जिससे उसका समय से समाधान हो सके। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को यातायात नियमों को भी जानकारी दी। आह्वान किया कि छात्राएं अपने अभिभावकों को वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने ये कहा

छात्रा बीना कुमारी ने कहा कि छात्राओं को सुरक्षा के प्रति काफी जागरूक रहना चाहिए। यदि उनके सामने कोई समस्या हो तो तत्काल परिवार के लोगों को बताएं या पुलिस को सूचना दें। ऐलेस कुमारी ने कहा कि हर किसी छात्रा के पास परिवार के लोगों, पुलिस और आपात सेवा के फोन नंबर होने चाहिए। जिससे कभी भी विपरीत परिस्थिति में सूचना समय से दे सके। 

छात्रा पूजा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। छोटी सी लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। रजनी ने कहा कि बचपन से ही सुरक्षा के नियमों के पालन की आदत डालने चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें