उच्च प्राथमिक स्कूलों में वर्षों से कार्यरत अनुदेशकों के अभिलेखों की जांच की जाएगी। शासन के निर्देश के बाद विभाग ने अभिलेखों की जांच का निर्णय लिया है। बीएसए कार्यालय में अनुदेशकों के अभिलेखों की जांच के लिए डाटा तैयार किया जा रहा है।
उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत अनुदेशकों की मुख्यमंत्री पोर्टल पर हो रही शिकायतों के बाद विभाग ने उनके अभिलेखों के सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह के निर्देश पर दो सदस्यी टीम सत्यापन का कार्य करेगी।
इसके लिए डाटा जुटाया जा रहा है। अनुदेशकों की नियुक्ति की फाइलें खंगाली जा रही हैं। अचानक सात वर्ष बाद शुरू हुई अभिलेखों की जांच की जानकारी मिलते ही अनुदेशकों में हलचल तेज हो गई है।