फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में एंटी रैबीज वैक्सीन का संकट, जरूरत 400 वाइल की; जिला अस्पताल में सिर्फ 150 उपलब्ध

Wed, 12 Aug 2026 10:29 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा जिला अस्पताल में रोजाना 400 से अधिक मरीज एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं, जबकि फिलहाल करीब 150 वाइल ही उपलब्ध हैं। मंगलवार को मिली 300 वाइल में से 100 जिला अस्पताल को दी गईं; स्वास्थ्य विभाग ने शासन से 5,000 वाइल मांगी हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाता युवक संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) का संकट पूरी तरह दूर नहीं हुआ है। अस्पताल में रोजाना 400 से अधिक मरीज एआरवी लगवाने पहुंचते हैं, जबकि मौजूदा स्टॉक में करीब 150 वाइल ही उपलब्ध हैं। मंगलवार को मिली 300 वाइल में से 100 जिला अस्पताल को दी गई हैं। पहले से यहां 50 वाइल बची थीं। ऐसे में बुधवार से मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


एआरवी खत्म होने के बाद शनिवार को 1,500 वाइल मिली थीं। इनमें 400 जिला अस्पताल और 1,100 सीएचसी को भेजी गई थीं। एक वाइल से चार मरीजों को इंजेक्शन लगाया जाता है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से 5,000 वाइल मांगी गई हैं। इसमें से 300 प्राप्त हुई हैं, जिनमें 100 जिला अस्पताल को दी गईं। बाकी 200 सीएचसी भेजी गई हैं। वैक्सीन चरणबद्ध तरीके से मिलती रहेगी। प्रयास है कि मरीजों को परेशानी न होने दी जाए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें