फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव के लिए नगर निगम ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। लोग मोबाइल नंबर 9627571872 और 8791412980 पर इसके लिए संपर्क कर सकते हैं। वार्ड के पार्षद के माध्यम से भी मांग की जा सकती है। साफ-सफाई के लिए निगम के कंट्रोल रूम नंबर 9319406053 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
नगर निगम ने अप्रैल में 18 दिनों तक होने वाली फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव का रोस्टर जारी किया है। मेयर नवीन जैन ने बताया कि सभी वार्डों में 2 शिफ्टों में फॉगिंग और एक शिफ्ट में एंटी लार्वा छिड़काव होगा।
एक दिन में 12 वार्डों को कवर किया जाएगा। सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक और शाम को 6:00 से 8:00 बजे तक फॉगिंग कराई जाएगी। एंटी लार्वा छिड़काव सुबह 8:30 बजे से 12:00 बजे तक चलेगा।