फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने की पूछताछ

Sun, 20 Oct 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। तहसील में भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने छापे में रंगे हाथों पकड़े गए प्राइवेट कर्मचारी के घर पहुंचकर उसके आवास का निरीक्षण किया। परिजन से पूछताछ भी की है।4 अक्तूबर को भ्रष्टाचार निवारण सेल की टीम ने तहसीलदार कोर्ट में छापा मारकर प्राइवेट कर्मचारी हरीसिंह को 5000 रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा था। कोर्ट रूम में ही पेशकार विपिन कुमार राजपूत से लगभग 45 मिनट तक बातचीत की थी। हरीसिंह के साथ पेशकार विपिन कुमार राजपूत के खिलाफ कोतवाली करहल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पेशकार फरार चल रहा है। डीएम ने उसको निलंबित भी कर दिया है।
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने हरीसिंह के घर पहुंचकर पत्नी व बच्चों से पूछताछ की थी। टीम ने उसके मकान का भी बारीकी से निरीक्षण किया था। हरीसिंह की पत्नी ने मकान का निर्माण अपनी नौकरी के वेतन से कराने की जानकारी टीम को दी थी। रात को टीम वापस आगरा लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें