फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ दबोचा, रुकवा दिया था बीएलओ का वेतन

Thu, 26 Oct 2023 10:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में एंटी करप्शन टीम ने कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा। इसने पैसा न मिलने पर बीएलओ का वेतन रुकवा दिया था। 
विज्ञापन
Agra: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के फतेहाबाद में एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को दबोच लिया। यह बीएलओ द्वारा पैसा न देने पर वेतन रुकवा दिया। वेतन दिलाने के नाम पर पीड़ित से पैसे ले रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना डौकी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम प्रभारी कल्पना गौतम ने बताया कि 19 अक्टूबर को त्रिलोकी शर्मा निवासी गढ़ी लाल कला, शमशाबाद ने शिकायत की थी। कहा था कि उनकी बीएलओ में ड्यूटी लगी है। पांच हजार नहीं दिए हैं तो मेरा वेतन रुकवा दिया गया है। एंटी करप्शन टीम ने जांच की तो शिकायत सही पाई गई। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पति और सास-ससुर समझते हैं नौकरानी, थाने पहुंची बहू ने सुनाया दुखड़ा; कहानी सुन पुलिस भी चकराई
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बृहस्पतिवार को टीम मौके पर पहुंची। मतदाता पंजीकरण कार्यालय में बैठे कंप्यूटर ऑपरेटर रवीन्द्र उर्फ रवि निवासी बाह रोड, बाईपास कस्बा फतेहाबाद को रंगे हाथों दबोच लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस दौरान टीम में निरीक्षक संजय कुमार यादव निरीक्षक संजय राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें