फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टीसीएस मैनेजर की पत्नी के एक और राज से उठा पर्दा...आईफोन दिलाने वाले का चल गया पता; चैट में था जिक्र

Mon, 10 Mar 2025 02:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

TCS Manager Manav Sharma Case: टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की पत्नी निकिता ने जाने कितने राज छिपा रखे हैं। चैट में जिस आईफोन का जिक्र था, उसके बारे में पता चल गया है। ये आईफोन निकिता को मोहित ने दिलाया था। मोहित की दोस्ती अभिषेक ने निकिता के साथ कराई थी। 
 
विज्ञापन
Manav Sharma suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Manav Sharma News: टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की खुदकुशी के मामले में 10 दिन बाद भी पुलिस की सुस्ती से परिजन में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस ढुलमुल रवैया अपना रही है, फायदा आरोपियों को मिल रहा है। हिरासत में लिए गए मोहित को छोड़ दिया गया। उसने आईफोन निकिता को दिलाने की बात कबूली थी।
विज्ञापन


डिफेंस काॅलोनी के मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह फंदा लगा लिया था। इससे पहले वीडियो बनाया था। 27 फरवरी को बहन आकांक्षा शर्मा को यह वीडियो मिला था। 28 फरवरी को उन्होंने भाई की पत्नी और उनके परिजन के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का केस दर्ज कराया। निकिता परिवार सहित फरार है।


 

मोहित ने किया बड़ा खुलासा
बहन का कहना है कि पुलिस सुस्त है, पता नहीं चल रहा है कि वह क्या कर रही है। इतने साक्ष्य होने के बाद ही पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, सदर पुलिस ने निकिता के दोस्त मोहित से पूछताछ की थी। खुदकुशी से पहले हुई चैट में उसका नाम आया था। मोहित ने पुलिस को बताया कि 2021 में निकिता से उसकी पहचान बरहन के रहने वाले अभिषेक ने कराई थी।
 

निकिता से हुई ऐसी दोस्ती, दिला दिया आई-फोन
उसकी दोस्ती गहरी हो गई। निकिता को एक आईफोन भी दिलाया था। पुलिस ने बताया कि मोहित शादीशुदा है। उसके संबंध की जानकारी से उसकी पत्नी घबरा गई। दोस्त को आईफोन देने से पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया है।

 
विज्ञापन

चैट से हुआ था विवाद
बरहन की प्रिया जैन ने सात जनवरी को ननद प्राची जैन की इंस्टाग्राम आईडी से मानव शर्मा को मैसेज किया था। उसमें निकिता और उसकी बहन के बारे में लिखा था। यह भी लिखा था कि निकिता से पूछना उसे आईफोन किसने दिया था। मैसेज के बाद ही मानव के घर में विवाद शुरू हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें