फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर लगाने से बाल्टी सहित उठ रहा वजनदार सिलबट्टा, फिरोजाबाद में फैली अफवाह

Sat, 28 Mar 2020 07:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सिलबट्टा उठाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस की दहशत में बीच तरह-तरह की अफवाह फैल रही हैं। फिरोजबाद के कुछ गांवों में शनिवार को एक और अफवाह फैल गई। इसके बाद लोग सिलबट्टे पर गोबर का लेप कर उसके ऊपर खाली बाल्टी रखकर उसे उठाने लगे। ऐसा करते हुए लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। 
विज्ञापन


गांव रामदासपुरा निवासी शिवसिंह निषाद ने बताया कि फतेहाबाद (आगरा) के गांव रावली से उसकी बहन का फोन आया था कि सिलबट्टे पर बाल्टी रख आसपास गोबर का लेप करने से जब बाल्टी उठाते हैं तो वजनदार सिलबट्टा भी उठ रहा है। इस पर यहां भी ऐसा करके देखा गया तो सिलबट्टा उठ रहा था। 

जिले के मोढ़ा गांव में भी ऐसी ही अफवाह उड़ी। यहां के लोगों ने भी ऐसा करके देखा। लोग इसे नवरात्र में देवी का चमत्कार कह रहे हैं। विज्ञान के जानकर इसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान में ऐसा संभव है

गांवों में गोबर सहित सिलबट्टा उठाए जाने की घटना पर भौतिक विज्ञान के शिक्षक विशाल सक्सेना का कहना है कि विज्ञान में ऐसा संभव है। क्योंकि गोबर काफी भारी होता है किसका घनत्व अधिक होता है और जब इसके बीच कोई बर्तन या अन्य वस्तु को फंसाया गया तो उस जगह वैक्यूम बन जाता है। 

शिक्षक विशाल सक्सेना ने बताया कि वैक्यूम बनने के कारण सिलबट्टा, गोबर और बाल्टी तीनों मिलाकर एक बॉडी हो गई। इससे वो उठने लगा इसके पीछे किसी चमत्कार को मानना अंधविश्वास को ही बढ़ावा देना है। लोगों को ऐसी अफवाहों से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें