फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की मौत, दुकान बंदकर झोलाछाप फरार

Fri, 07 Sep 2018 09:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
आगरा में झोलाछाप ने एक और मरीज की जान ले ली। बिचपुरी ब्लाक के नगला जऊपुरा में शुक्रवार को झोलाछाप के इलाज से मरीज की मौत हो गई। इसके बाद वो दुकान बंद करके भाग गया है। स्वास्थ्य विभाग आरोपी पर एफआईआर कराने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


नगला जऊपुरा निवासी 50 साल के सतीश के पेट में दर्द था। पत्नी इंद्रवती पति को पास ही स्थित अजय उर्फ संजय उर्फ जयचंद्र की दुकान पर इलाज कराने ले गई। इंद्रवती ने बताया पति को इंजेक्शन लगा दिया और दवाएं दी। घर जाकर पति को बेचैनी और घबराहट होने लगी।

इसकी जानकारी झोलाछाप को दी तो उसने थोड़ी देर में आराम मिलने की बात कही। इसके बाद पति की मौत हो गई। इंद्रवती पहुंची तो दुकान बंद मिली। इसकी शिकायत सीएमओ के यहां की गई। इस पर अपंजीकृत अस्पताल सेल की टीम झोलाछाप की दुकान की जांच करने गई तो उस पर ताला लगा हुआ था। 
विज्ञापन


अपंजीकृत अस्पताल के नोडल प्रभारी डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि सतीश नामक मरीज की अजय उर्फ  संजय उर्फ जयचंद्र के इंजेक्शन लगाए जाने से मौत होने की शिकायत मिली है। जांच करने पर दुकान बंद मिली है, इस पर कोई चिकित्सकीय डिग्री भी नहीं है। एफआईआर कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें