फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ले आए दूसरा दूल्हा, विरोध पर असली दूल्हे से कराई गई शादी

Sat, 22 Jun 2024 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। तहसील क्षेत्र के एक गांव में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जब एटा से आई बारात में दूल्हा ही बदल दिया गया। कन्या पक्ष के विरोध के बाद असली दूल्हा को बुलाकर विवाह संपन्न कराया गया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

पटियाली के गांव बछुईया निवासी रामवीर सिंह ने अपनी पुत्री सिमरा का विवाह एटा के ग्राम सन्नाऊ निवासी विशाल पुत्र राम सिंह के साथ तय किया था। 19 जून बुधवार को शादी की तारीख निर्धारित थी। तय तारीख पर बुधवार की देर शाम बारात गांव बछुईया में रामवीर सिंह के घर पहुंच गई। दुल्हन पक्ष बारातियों की खातिरदारी में जुट गया।
चाय-नाश्ते के बाद बारात गांव में बैंडबाजों के साथ घूमी, इसी बीच गांव में एक चर्चा फैलने लगी कि दूल्हा अपना मुंह नहीं दिखा रहा है और कुछ बाराती दूल्हे के पास से नहीं हट रहे हैं। जब जयमाला के समय भी दूल्हे ने मुंह नहीं खोला। जब लड़की पक्ष ने दूल्हे के सर से सेहरा हटाना चाहा तो कुछ बारातियों ने उनको रोक दिया।
विज्ञापन

इस पर कन्या पक्ष को शक हुआ तो वह दूल्हे का मुंह देखने के लिए अड़ गए। जब दूल्हे के सर से सेहरा हटा तो लड़की पक्ष दंग रह गया। दूल्हा विशाल की जगह उसका मंदबुद्धि बड़ा भाई आकाश दूल्हा बना हुआ था। इससे मामला बिगड़ गया और कन्या पक्ष ने बारातियों को बंधक बना लिया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।
बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन दोनों पक्ष में बातचीत होती रही। पंचायत के बाद फिर वर पक्ष ने असली दूल्हा विशाल को बुलाया और सिमरा के साथ विवाह संपन्न हुआ। उसके बाद ही बारात विदा हो सकी। ग्राम प्रधान धर्मवती ने बताया कि ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराते हुए फर्जी दूल्हा बनकर आए युवक को भगा दिया।
जिस लड़के से शादी तय हुई थी, उसी लड़के के साथ विवाह संपन्न करा कर विदा करा दी। सीओ पटियाली विजय कुमार राणा ने बताया कि इस तरह की किसी भी घटना की सूचना संबंधित थाने पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें