फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बदला 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर, 30 घंटे बाद 12 मोहल्लों में आई बिजली

Fri, 21 Jun 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पॉवर हाउस विद्युत उपकेंद्र में लगा 5 एमएवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से 12 मोहल्लों में 30 घंटे तक बिजली नहीं आई। शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लगवाने के बाद देर शाम बिजली आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। बिना बिजली के लोगों के ये 30 घंटे बेचैनी में ही कटे। न तो लोग चैन की नींद ले पाए और न ही खाना खा पाए। पानी का भी संकट बना रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर पॉवर हाउस उपकेंद्र में लगा 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। निगम के पास ये ट्रांसफार्मर स्टॉक में भी नहीं रहता है। ऐसे में परेशानी होना तय था। ट्रांसफार्मर खराब होने से एक दर्जन के करीब मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। इसमें खरगजीत नगर, आवास विकास सेक्टर एक और दो, अवध नगर, रेलवे स्टेशन, नगला गोवर्धन, भांवत चौराहा, नगला जुला, बिछिया रोड, मलिक मिल कॉलोनी, न्यू देवपुरा और बंशगोहरा शामिल रहे। इन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हुई तो हाहाकार मच गया।
लोगों ने यहां-वहां फोन घुमाए, लेकिन कहीं भी ये पता नहीं चला सका कि आखिर बिजली कब आएगी। इसी बीच विद्युत निगम के अधिकारियों से आगरा से 5 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर मंगाने के लिए आगरा के अधिकारियों को सूचना दी। शुक्रवार को दोपहर बाद आगरा से 5 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर पहुंचा तो उसे लगाने का काम शुरू कर दिया। ट्रांसफार्मर लगाने के बाद रात 9 बजे के करीब बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें