फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जसराना रोड पर हादसे में घायल दूसरी युवती की भी मौत

Mon, 09 Oct 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना रोड पर हादसे में घायल दूसरी युवती की भी मौत संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र में रविवार की देर शाम जसराना रोड पर धान कटाई वाली कंपाइन मशीन की टक्कर लगने से घायल हुई अन्य युवती ने मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। उक्त हादसे में मृतक संख्या अब दो हो गई है। घायल युवक व एक अन्य युवती का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला सलेही निवासी चांदनी (18) रविवार को शहर स्थित एक मैरिज होम में दवा कंपनी की ओर से आयोजित मीटिंग में शामिल होने आई थी। देर शाम मीटिंग खत्म होने के बाद गांव निवासी लक्ष्मी (18) और शालू के साथ गांव लौट रही थी। तीनों पड़ोसी गांव मोहनपुर निवासी सचिन की बाइक पर सवार थे। जसराना रोड पर बाइक सवारों को कंपाइन मशीन ने टक्कर मार दी। उक्त हादसे में चांदनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया। लक्ष्मी की मौत के साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या अब दो हो गई है। गंभीर रूप से घायल सचिन और शालू का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें