फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बालक की गला दबाकर हत्या करने का आरोप

Mon, 09 Oct 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालक की गला दबाकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

-मां की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। नगला मंगद निवासी एक बालक की मौत के मामले में मां ने नामजद लाेगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला मंगद निवासी पूनम ने बताया कि गांव के ही औसान सिंह और पुत्रवधू रूबी से 24 जुलाई की सुबह धान की रोपाई को लेकर झगड़ा हो गया था। उसी दिन शाम शाम के समय वह परिवार के लोगों के साथ खेत पर रोपाई करने गई थी। जिसके बाद ओसान सिंह, विश्राम सिंह, रूबी, देवकी व दो अन्य ने पुत्र राज (10) की गला दबाकर हत्या कर दी। गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटका दिया था। गांव के कुछ लोग पुत्र को मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए थे। वहां उसकी मौत हो गई। बेटे के गम में रहने के बाद 24 अगस्त को थाने में शिकायत की। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के लोगों ने दबाव बनाकर समझौता भी करा दिया। जो कि उन्हें मंजूर नहीं है। पूनम की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें