फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सत्संग के नाम पर धर्म परिवर्तन...इस बार पुलिस ने दबोची एक महिला, बरामद हुईं दिमाग बदलने वाली पुस्तकें

Mon, 25 Aug 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के पिनाहट में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से ईसाई मिशनरी से संबंधित पुस्तकें बरामद की हैं।
विज्ञापन
पुलिस सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट के कई गांव में सत्संग में लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला पहले ईसाई धर्म का प्रचार करती थी। इसके बाद धर्म बदलवा देती थी। इस संबंध में पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने भी पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की थी। मामले में जांच की जा रही है। महिला को जेल भेज दिया गया है। महिला के साथ और कितने लोग हैं, उनके बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


 

कमल सिंह का पुरा निवासी बनारसी ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया कि उसकी पत्नी तीन वर्ष से बीमार चल रही थी। कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी वह ठीक नहीं हुई। कुछ दिन पहले उनकी जान पहचान संतोषी उर्फ मिंदर कौर पत्नी सुरेश निषाद निवासी उटसाना से हुई। वह मूलरूप से पंजाब की रहने वाली है। वर्तमान में फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में रह रही थी।

उसने उससे कहा कि पहले वह हिंदू थी। जब से ईसाई धर्म अपनाया है, तब से बहुत खुश है। उसने पीड़ित और उसके परिवार को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन करने और सुखी जीवन जीने का लालच दिया। पत्नी के इलाज के लिए रुपये देने की बात कही। शनिवार को बनारसी के घर में भजन कार्यक्रम चल रहा था।

तभी संतोषी आ गई और ईसाई धर्म के भजन करने लगी। कार्यक्रम में कुछ पुस्तकें, वहां उपस्थित लोगों को दी गई। कहने लगी इसका उच्चारण करोगे तो लोग सुखी हो जाएंगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। महिला को पकड़कर थाने ले आई। महिला के पास से ईसाई धर्म से संबंधित पुस्तकें बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करके आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया है।

पहले भी क्षेत्र में सक्रिय रही मिशनरी, शिकायत पर ध्यान नहीं
स्थानीय सूत्रों की माने तो अगर पुलिस इस मामले में गहनता से जांच करें तो मामला दिल्ली और पंजाब हरियाणा से भी जुड़ा निकल सकता है। पूर्व मंत्री की अधिकारियों से की गई शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन

नेटवर्क की पड़ताल में जुटी पुलिस 
डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। महिला की काल डिटेल खंगाली जा रही है। महिला को फंडिंग काैन कर रहा है, यह सब पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें