फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया सातवां वार्षिकोत्सव समारोह

विज्ञापन
कासगंज के श्री अग्रसेन जागृति महिला समिति के वार्षिकोत्सव में मौजूद पदाधिकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। श्री अग्रसेन जागृति महिला समिति का सातवां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं बुधवार की रात लोहड़ी पर्व के मौके पर पंजाबी थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। समिति की महिला सदस्यों ने सामाजिक कार्यों को गति देेने का संकल्प लिया। विभिन्न कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व पर बुधवार रात को पंजाबी थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब की सभी सदस्याओं ने पंजाबी परिधान पहने व पंजाबी शृंगार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया।
इस दौरान क्लब की अध्यक्ष रुचि अग्रवाल ने समिति के द्वारा किए गए कार्यों के लिए सभी सदस्यों के सहयोग पर आभार जताया। सचिव अर्चना गर्ग ने कहा कि समिति की सभी सदस्याएं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करतीं हैं।
विज्ञापन

इससे विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हो पाते हैं। कोषाध्यक्ष अलका अग्रवाल ने भी सभी के सहयोग के लिए आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान कॉमेडी हाऊजी, सरप्राइज गेम हुए। भंगड़ा भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका अग्रवाल एवं नीतू अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में नीता तायल, प्रीती तायल, मयूरी, रीता, अनुराधा, मुक्ति, योगिता, दीपा, पूनम, नीता बंसल, छवि, सीमा, लीना, नैना अग्रवाल, शिखा, माधुरी, साक्षी, सपना, मोनिका, रजनी, मीनू अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।

कासगंज के श्री अग्रसेन जागृति महिला समिति के वार्षिकोत्सव में मौजूद पदाधिकारी- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें