फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज पर ई-टिकट का ऐलान आज, शुभारंभ कल

Thu, 25 Dec 2014 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल का टिकट आनलाइन मिलने का ऐलान गुरुवार को किया जाएगा और शुक्रवार को इसका औपचारिक शुभारंभ होगा। संस्कृति मंत्रालय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर ई-टिकट शुरू कराने का ऐलान करेगा। मंत्रालय के अधीन एएसआई ने आईआरसीटीसी के  साथ दिल्ली के हुमायूं के मकबरे और आगरा में ताजमहल पर ई-टिकट के लिए वेबसाइट भी लांच कर दी है।
विज्ञापन


asi.irctc.co.in पर कोई भी क्लिक करके ताजमहल का टिकट बुक करा सकेगा। एएसआई और आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) ने हाथ मिलाकर स्मारकों में ई-टिकट सुविधा को शुरू किया है। सूत्रों के मुताबिक पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए वाराणसी में स्मारकों के टिकट आनलाइन उपलब्ध कराने का ऐलान कराया जाएगा। शनिवार को पहले टिकट का प्रयोग ताजमहल में किया जा सकेगा, क्योंकि शुक्रवार को ताज पर्यटकों के लिए बंद रहता है।
ई-टिकट के लिए एएसआई ने ताज में ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी लगा दिया है और हैंडी स्कैनर भी आगरा आ चुके हैं। आईआरसीटीसी की टीम गुरुवार को आगरा आ रही है। टिकट पर बने बारकोड को हैंडी स्कैनर के जरिए चेकिंग का ट्रायल होगा।
विज्ञापन


वर्जन
गुरुवार को ताजमहल की ई-टिकट सुविधा की मंत्रालय द्वारा घोषणा की जाएगी। इसके बाद शुक्रवार को सुबह 11 बजे औपचारिक शुरूआत होगी। फिलहाल ये सेवा ट्रायल के तौर पर है। वर्ल्ड हेरिटेज मान्यूमेंट के बाद सभी स्मारकों में इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- बीआर मणि, एडीजी, एएसआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें