फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 रुपये किलो बिकी अन्नकूट की सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पर्व के मौके पर सब्जियों की कीमतों में तेजी रही। अन्नकूट की सब्जियां 150 रुपये किलो के भाव तक बिक्री हुुई। विक्रेताओं ने 56 प्रकार की सब्जियों की वैरायटी दुकानों पर सजाई। सब्जियां खरीदने को बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

गोवर्धन भगवान को लगने वाले अन्नकूट में 56 प्रकार की सब्जियां प्रयोग में होती हैं। आमतौर पर बाजार में इतनी वैरायटी नहीं आती हैं। पर्व को देखते हुए सब्जी विक्रेताओं ने अन्य जनपदों में आने वाली सब्जियों को मंगाकर वैरायटी तैयार कर ली। इन सब्जियों को छोटे टुकड़ों में काटकर ढेर लगाए गए। इन सब्जियों में 40 रुपये किलो से लेकर 200 रुपये किलो तक की सब्जियों को शामिल किया गया। इन सभी सब्जियों को 150 रुपये किलो के भाव से बिक्री किया गया। पर्व पर घरों व जगह-जगह आयोजित किए गए अन्नकूट भोग के चलते इन सब्जियों की काफी मांग रही। लोग दिन निकलने के साथ ही सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर पहुंचना शुरू हो गए। जिससे विक्रेताओं की दुकानो पर लोगों का हुजूम लग गया। दोपहर तक विक्रेताओं के यहां भीड़ का आलम बना रहा। दोपहर के बाद मांग घट जाने पर कीमतों में कुछ गिरावट आ गई। भाव गिरकर 100 रुपये किलो तक रहे। लोगों ने बाजार से इन सब्जियों को खरीदकर अन्नकूट तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें