फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित ने लगाई 7.89 मीटर लंबी छलांग

Thu, 11 Feb 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 साउथ एशियन गेम्स में बाह के अंकित शर्मा ने लंबी कूद का नया मीट रिकार्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही ओलंपिक के टिकट का दावा और मजबूत हो गया है। मूलरूप से बाह के बड़ा गांव (हाल निवासी पिनाहट) निवासी हरनाथ शर्मा और मिथिलेश शर्मा के पुत्र अंकित ने 12वें साउथ एशियन गेम्स गुवाहाटी में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

उन्होंने बुधवार शाम लंबी कूद में नया इतिहास रच दिया। 7.89 मीटर लंबी छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। अंकित ने साउथ एशियन गेम्स का नया मीट रिकार्ड भी बनाया है। भारत के प्रेम कुमार और श्रीलंका के अलीम ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते हैं। अंकित शर्मा की शानदार उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्रीय लोगों में चेयरमैन मनोज कुमार, आशुतोष नेहरू, कृपा नरायन शर्मा, अरुण दुबे, मुकेश शर्मा, विनोद कुमार दीक्षित आदि ने खुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। अमर उजाला से बातचीत के दौरान अंकित शर्मा ने बताया कि मिशन ओलंपिक के सफर में यह स्वर्ण पदक टॉनिक का काम करेगा। 10 दिन बाद होने वाले क्वालीफाइंग राउंड में ओलंपिक का टिकट मिलने की उम्मीद है। ओलंपिक में खेलने के सपने को पूरा करने के करीब आ गया हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें