फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली के खंभे में उतरा करंट, पशु की मौत; वृद्धा गंभीर रूप से झुलसी

Sat, 06 May 2023 03:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

Agra News: बिजली के खंभे में करंट उतर आया। इसमें छूने से एक पशु की मौत हो गई जबकि वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
विज्ञापन
Agra News: करंट लगने से वृद्धा गंभीर रूप से झुलसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की सुबह बिजली के खंभे में उतरे करंट से एक पशु की मौत हो गई। जबकि, उसे पानी पिला रही महिला बुरी तरह झुलस गई। आसपास के लोगों ने देखा तो बिजली कार्यालय को फोन करके लाइन कटवाई। वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया। 

करंट लगने से भैंस की मौत

घटना जगनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की है। यहां की निवासी अन्नो (60) सुबह करीब 10 बजे अपने घर के सामने बंधी भैंस को पानी मिला रही थी। इसी समय भैंस पास में लगे बिजली के खंभे से छू गई। उसमें करंट उतरा था। इससे वह वहीं गिर गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। 

ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की

वहीं भैंस को छूने से अन्नो गंभीर रूप से झुलस कर वहीं गिर गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। फोन करके सप्लाई कटवाई। परिजन अन्नो को लेकर अस्पताल पहुंचे। सूचना पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजन व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें