फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए टंकी पर चढ़ी महिलाएं

Wed, 04 May 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
वाटर टैंक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर तहसील के नगला कारे गांव में पेयजल और सड़क की समस्या का समाधान न होने पर मंगलवार को दो महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गईं। दोनों को टंकी से उतारने के लिए पुलिस को भीषण गर्मी में करीब पांच घंटे तक मशक्कत करने पड़ी। गौरतलब है कि ये महिलाएं इन्हीं समस्याओं के निदान के लिए पहले भी टंकी पर चढ़कर हंगामा कर चुकी हैं।
विज्ञापन

नगला कारे गांव में सड़क निर्माण और पेयजल की मांग को लेकर गांव की कई महिलाएं तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र देने पहुंची थीं। एसडीएम सदर एमपी सिंह से महिलाओं की कुछ देर झड़प भी हुई और वे बाहर निकल आईं। इसी बीच सावित्री देवी और मिथिलेश पुलिस लाइन कालोनी में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गईं। जानकारी होते ही आरआई लाइन और थाना अध्यक्ष नाई की मंडी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं से नीचे आने को कहा। कुछ देर बाद सीओ कोतवाली मनीषा सिंह पहुंची। उन्होंने माइक के माध्यम से महिलाओं से वार्ता की, साथ की महिलाओं से भी उनको उतरने को कहलवाया। 
महिला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर एसओ नाई की मंडी ऊपर पहुंचे, लेकिन समझाने का कोई फायदा नहीं हुआ। दमकल विभाग हाइड्रोलिक सीढ़ी मंगाई गई। एसडीएम सदर एमपी सिंह के पहुंचे के बाद महिलाओं को जबरन उतारा गया। लगभग पांच घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों महिलाओं को करीब चार बजे उतारा जा सका। एसडीएम सदर ने बताया कि टंकी पर चढ़ने वाले महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें