फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस के रवैये से गुस्सा, नहीं मनाएंगे मुहर्रम

Mon, 15 Jul 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को हनुमान मंदिर के सामने एक प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता की। आरोप लगाया कि ताजियों के जुलूस को लेकर कोतवाली प्रभारी का रवैया सही नहीं है। कोतवाली प्रभारी कमेटी के पदाधिकारियों से लगातार अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। अगर पुलिस का असहयोग रहा तो मुस्लिम समाज मुहर्रम नहीं मनाएगा।
विज्ञापन

मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष आजम खान ने आरोप लगाया कि मोहर्रम पर ताजियों के जुलूस के लिए पुलिस का हमेशा से सहयोग रहा है। इस बार कोतवाली प्रभारी का रवैया सही नहीं है। कोतवाली प्रभारी मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों से लगातार अभद्रता कर रहे हैं। इस संबंध में कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को एसपी से मिला। कोतवाली प्रभारी के रवैये की शिकायत करके उनके द्वारा कमेटी केे पदाधिकारियों से लगातार की जा रही अभद्रता की शिकायत की।
मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि अगर पुलिस का असहयोग रहा तो मुस्लिम समाज मुहर्रम नहीं मनाएगा। एसपी ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि अगर इसके बाद भी कोतवाली प्रभारी और कोतवाली पुलिस का असहयोग रहा तो मुस्लिम समाज किसी कीमत पर मोहर्रम नहीं मनाएगा। इस मौके पर मुहर्रम कमेटी के सचिव पप्पू, मोहर्रम कमेटी के कोषाध्यक्ष अशफाक अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें