स्टेट बैंक के पास 20 दिन पहले पुलिया धंस गई थी, जिसकी वजह से यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। इस बारे में विधायक और पार्षद से भी शिकायत की गई, लेकिन फायदा कुछ भी नहीं हुआ।
आगरा के नुनिहाई में पुलिया का निर्माण न होने पर आम आदमी पार्टी ने जो किया देखकर हर कोई हैरान है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां विधायक और पार्षद का पुतला लगा दिया है। इतना ही नहीं इन पुतलों पर लिखा है कि 'मैं निकम्मा, मेरी सरकार निकम्मी।'
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की ओर से नुनिहाई में पुलिया का निर्माण न होने पर बृहस्पतिवार को नाराजगी जताई गई। पुलिया पर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह व पार्षद जितेंद्र वर्मा का पुतला लगाया गया। लोगों ने बताया कि 20 दिन पहले स्टेट बैंक के पास पुलिया धंस गई थी। इस बारे में कई बार शिकायत की, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं हैं।