फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांवड़ खंडित होने पर  विवाद...आक्रोशित कांवड़ियों ने ऑटो चालक की कर दी पिटाई, तोड़फोड़

Mon, 28 Jul 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कांवड़ खंडित होने पर आक्रोशित कांवड़ियों ने ऑटो चालक की पिटाई कर दी। इस दौरान ऑटो में भी तोड़फोड़ कर दी गई। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के गुम्मट इलाके में रविवार रात सोरों से कांवड़ लेकर आ रहे सैमरी के युवकों का ऑटो चालक से विवाद हो गया। कांवड़ खंडित होने का आरोप लगाकर कांवड़ियों ने चालक की पिटाई कर दी। चालक के साथी भी आ गए। दोनों ओर से 4 लोग घायल हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सैमरी मुरारीलाल ने बताया कि गांव के 8-10 युवक सोरों से कांवड़ लेकर आ रहे थे। रात तकरीबन 8:30 बजे वह गुम्मट पहुंचे। तभी एक ऑटो आया। वह कांवड़ियों से टकरा गया। इससे दो कांवड़ खंडित हो गईं। यह देखकर युवक भड़क गए। उन्होंने ऑटो चालक को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी।

ऑटो में तोड़फोड़ की गई। यह देखकर चालक के साथी आ गए। उन्होंने युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। इनमें तीन के सिर फट गए। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मारपीट में चालक राजकुमार के अलावा कांवड़ लेकर आ रहे जितेंद्र, स्वदेश ओर राकेश घायल हो गए। उनका उपचार कराया गया। एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के घायलों का मेडिकल कराया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सभी लोग सैमरी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें