फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फिरोजाबाद में अधिवक्ता की हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
कासगंज फिरोजाबाद में मृतक अधिवक्ता को दो मिनट का मौन व्रत रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते अधिवक्ता - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। फिरोजाबाद में हुई वकील की हत्या पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया है। हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में शोक सभा कर मृतक अधिवक्ता को श्रद्धांजलि दी। विरोध में अधिवक्ता कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

शोक सभा कासगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र राजपूत की अध्यक्षता में हुई। अधिवक्ता प्रस्ताव पारित कर काम से विरत रहे और मृतक अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वही घटना का विरोध किया और हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। अधिवक्ताआ सत्येंद्र पाल बैस ने कहा कि फिरोजाबाद में अधिवक्ता शिवशंकर दुबे की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। अधिवक्ता लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किया जाए, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। शोकसभा में एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र कुमार, राजकिशोर यादव, अंजूम राहत, केशव मिश्रा, यशवीर सिंह यादव, अभिषेक गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, सैय्यद फिरोज, शिवकुमार, पीयूष, जितिन मौर्य, अनुज कुमार, गुलशन गौड, धर्मेश शर्मा, निसात कामिल, धर्मेंद्र सिसोदिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें