फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिकायत से नाराज राशन डीलर ने शिकायतकर्ता को पीटा

Fri, 27 Sep 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। राशन न मिलने की शिकायत करने पर एक शिकायतकर्ता को राशन डीलर ने पीट दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने राशन डीलर को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बमरौली के नगला फत्ते में राशन डीलर उपभोक्ताओं को राशन नहीं दे रहा था। इसकी शिकायत बृहस्पतिवार को बमरौली निवासी सुभाष चंद्र व अन्य ग्रामीणों ने तहसील में एसडीएम से की थी। शिकायत से बौखलाए राशन डीलर ने शिकायत करने गए सुभाष की पिटाई कर दी। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उपभोक्ता सुभाष ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शाम के समय वह दुकान पर बैठे थे। तभी राशन डीलर सुदीप ने आकर कहा कि तेरी हिम्मत कैसे हुई मेरी शिकायत करने की। इसके बाद डंडे से उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि डीलर ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ भी की। शिकायतकर्ता के साथ कई अन्य पीड़ित ग्रामीण भी शिकायत करने थाने पहुंचे। किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी थाने में ग्रामीणों के साथ नजर आए। पुलिस ने राशन डीलर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें