फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मासूम की मौत पर परिजनों में फूटा आक्रोश, हंगामा

Fri, 03 Nov 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के एक बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के यहां बृहस्पतिवार की रात को तीन माह के मासूम बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से नाराज परिवार के सदस्यों ने डाक्टर पर उपचार में लापरवाही करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। समय रहते पहुंची पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। बताया गया कि पटियाली से शिवम वर्मा की पुत्री की बृहस्पतिवार की रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद पता चला कि बच्ची का ऑक्सीजन लेबल काफी कम हो गया है। उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इस पर परिवार के सदस्य आक्रोशित हो उठे और नर्सिंग होम पर हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची के परिजनों को समझाया। चिकित्सक ने भर परिजनों को समझाकर शांत किया उसके बाद मामला शांत हुआ। निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले में कोई भी तहरीर परिजनों ने नहीं दी है। दोनों पक्षों में वार्ता के बाद समझौता हो गया है। पुलिस के अनुसार परिवार के लोग बीमार बच्ची को लेकर रात 11:30 बजे के करीब अस्पताल पहुंचे। जहां उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार की बजाय हालत बिगड़ गई। इस पर डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया। इसबीच उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज परिवार के सदस्यों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें