फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार सवारों की चोरी सीसीटीवी में कैद, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Nov 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कस्बे के बोंदर मार्ग के समीप एक मैदान में चर रहे बकरा बकरियों को लग्जरी कार सवार चोरों ने चुराया, उनकी यह हरकत पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपियों ने दोपहर के समय इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।लग्जरी कार से बकरा बकरी चोरी की हुई वारदात कस्बे में लोगों के बीच चर्चा का विषय रही। लोग इस बात पर हैरत जताते नजर आए। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक स्विफ्ट डिजायर कार से दो युवक उतरे, एक कार में सवार रहा और वह बोंदर पुलिस पास घास चर रहे बकरा बकरियों के बीच पहुंच गए। उन्होंने दो बकरा और एक बकरी एक ओर कर लिए और एक एक करके इन बकरा बकरियों को कार की डिग्गी में डालकर चोरी कर लिया। इसके बाद कार निकल गई। बताया गया कि कस्बे के निवासी रऊफ, मुमत्याज व रमेश माथुर के बकरा बकरी घास चर रहे थे। इस मैदान में बच्चे भी घूम रहे थे, लेकिन बड़े ही तरीके से कार सवारों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। पीडि़तों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सहावर लोकेश भाटी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें