फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्मार्टफोन के लिए कॉलेजों में अवैध वसूली पर रोष

Wed, 13 Mar 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदेश सरकार द्वारा कॉलेजों में वितरित होने वाले स्मार्टफोन के लिए अवैध वसूली करने के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें इस ऐेसे मामलों की जांच कराकर वसूले गए अतिरिक्त शुल्क को वापस कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी भी दी है कि शुल्क वापसी नहीं होने पर परिदष उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी। प्रदेश सह मंत्री तेजेंद्र लोधी ने कहा कि कुसुमा देवी महाविद्यालय एवं ऋषिकांत महाविद्यालय सहित जनपद के अन्य महाविद्यालयों में स्मार्टफोन वितरण के नाम पर अवैध रूप से 1000 रुपये अतिरिक्त शुल्क वसूला गया है। एबीवीपी इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से वसूला गया अतिरिक्त शुल्क वापस किया जाए। एक सप्ताह में शुल्क वापसी नहीं होने पर विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें